कौन था औरंगजेब का भाई दारा शिकोह, जिसकी दिल्ली में कब्र खोज रही है मोदी सरकार?
कौन था औरंगजेब का भाई दारा शिकोह, जिसकी दिल्ली में कब्र खोज रही है मोदी सरकार? अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मोदी सरकार दारा शिकोह की कब्र क्यों खोज रही है. दरअसल दारा भारतीय संस्कृति से बहुत प्रभावित थे. उन्होंने श्रीमदभगवदगीता का फारसी में अनुवाद किया था. Edited by: राहुल सिंह, Updated: 17 फ़रवरी, 2020 12:03 PM ईमेल करें टिप्पणियां कौन था औरंगजेब का भाई दारा शिकोह, जिसकी दिल्ली में कब्र खोज रही है मोदी सरकार? दारा शिकोह शाहजहां के सबसे बड़े बेटे थे. खास बातें दारा शिकोह की कब्र खोज रही है सरकार श्रीमद्भगवद्गीता का फारसी में किया था अनुवाद 52 उपनिषदों का भी किया था अनुवाद नई दिल्ली: मोदी सरकार (Modi Government) अब क्रूर मुगल शासक औरंगजेब (Aurangzeb) के भाई दारा शिकोह (Dara Shikoh) की कब्र खोज रही है. राजधानी दिल्ली में हुमायूं के मकबरे के पास मुगल शासकों की पहली कब्रगाह मौजूद है. यहां 140 कब्रें हैं लेकिन इन कब्रों में दारा शिकोह की कब्र खोजना आसान नहीं है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मोदी सरकार दारा शिकोह की कब्र क्यों खोज रही है. दरअसल दारा भारतीय संस्कृति से बहुत प्रभावि...